
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हेमा मालिनी ने दिल्ली...
हेमा मालिनी ने दिल्ली में खरीदा नया आशियाना! शत्रुघ्न सिन्हा ने खास अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। हेमा मालिनी को उनके दिल्ली वाले नए घर के लिए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने शुभकामनाएं दी हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी के संग कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो हेमा मालिनी से मिले थे। इतना ही नहीं एक्टर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने हेमा मालिनी के मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ करने के साथ-साथ खाने की भी खूब तारीफ की। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि फैमिली फ्रेंड और एक महान लेडी हेमा मालिनी के दिल्ली वाले नए घर जाकर बेहद खुशी मिली।
शत्रुघ्न सिन्हा ने की हेमा मालिनी की तारीफ
उन्होंने बेहद ही गर्मजोशी के संग स्वागत किया। साथ ही स्वादिष्ट साउथ इंडियन खाना भी खिलाया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में हेमा मालिनी को हमेशा से बेहद प्यारी और ध्यान रखने वाली होस्ट बताया। साथ ही उन्होंने मुलाकात को बेहद सुखद बताया।
तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो हेमा को फूलों का बुके दे रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में दोनों सिंपल पोज देते दिख रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी की दूसरी तस्वीर में उनके पीछे दीवार पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेहद ही शानदार फ्रेम की हुई फोटो देखने को मिल रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।




