Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वो मेरे बचपन का प्यार है! गोविंदा को केवल एक शर्त पर माफ करेंगी सुनीता आहूजा, बोली- वह सुधर जाए और...

Anjali Tyagi
18 Feb 2026 11:55 AM IST
वो मेरे बचपन का प्यार है! गोविंदा को केवल एक शर्त पर माफ करेंगी सुनीता आहूजा, बोली- वह सुधर जाए और...
x

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। खबरें आई हैं कि गोविंदा ने सुनीता को धोखा दिया है और दोनों के बीच तलाक की अफवाहें भी फैली हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने बचपन के प्यार और पति गोविंदा को माफ करने के लिए एक खास शर्त रखी है। उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग 'सच का सामना' में कहा कि अगर गोविंदा सुधर जाएं और उनके हिसाब से चलें, तो वह उन्हें माफ कर देंगी।

माफी की शर्त

सुनीता ने स्पष्ट किया, वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह सुधर जाए और हमारे हिसाब से रहे, तो मैं उसे माफ कर दूंगी। सुनीता ने साझा किया कि वह इस समय मीनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और उन्हें इस उम्र में तनाव के बजाय पति और बच्चों के प्यार और मानसिक समर्थन की जरूरत है।

धोखे के आरोप

हाल ही में सुनीता ने गोविंदा पर एक नई लड़की के साथ अफेयर होने और उस लड़की द्वारा उन्हें ब्लैकमेल किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि वह पहले अपने ससुराल वालों के सम्मान में चुप रहती थीं, लेकिन अब वह अपने हक के लिए बोलना जानती हैं और किसी के दबाव में नहीं रहना चाहतीं। सुनीता ने यह भी कहा कि 40 साल का रिश्ता रातों-रात नहीं टूटता, लेकिन वह अब एक "मजबूत दिल" वाली महिला बन गई हैं और चाहती हैं कि 2026 उनके परिवार के लिए शांतिपूर्ण रहे।

Next Story