Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का लीडर मोहम्मद राद! बेरूत के दक्षिणी इलाकों में कई लोगों की मौत

Shilpi Narayan
2 March 2026 10:45 AM IST
इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का लीडर मोहम्मद राद! बेरूत के दक्षिणी इलाकों में कई लोगों की मौत
x

नई दिल्ली। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इजरायल के हमलों के चलते बेरूत के दक्षिणी इलाकों में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस बीच खबर आई है कि लेबनान में इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के हमलों ने हिज्बुल्लाह को एक बड़ा झटका दिया है। सऊदी न्यूज नेटवर्क अल-खदाथ ने रिपोर्ट किया है कि हिज्बुल्लाह के पार्लियामेंटरी ब्लॉक के प्रमुख मुहम्मद राद को इजरायल ने मार दिया है।

US दूतावास पर पाकिस्तान में अलर्ट

बता दें कि अमेरिकी दूतावास इस्लामाबाद ने पाकिस्तान में वर्तमान स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। दूतावास ने बताया कि लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर चल रहे प्रदर्शन और कराची के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हिंसक विरोध प्रदर्शन की सूचना मिल रही है। इसके अलावा, इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और पेशावर के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने भी अतिरिक्त प्रदर्शन के आह्वान हो रहे हैं। अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तब तक अपनी आवाजाही सीमित रखें जब तक अन्य सूचना न दी जाए।

Next Story