Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईद से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! द्वारका और उत्तम नगर में बढ़ाई गई सुरक्षा, 100 से अधिक पुलिस चौकियां स्थापित

Aryan
20 March 2026 6:20 PM IST
ईद से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! द्वारका और उत्तम नगर में बढ़ाई गई सुरक्षा, 100 से अधिक पुलिस चौकियां स्थापित
x
दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तम नगर पूर्व मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है


नई दिल्ली। ईद-उल-फितर कल है। ऐसे में दिल्ली के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस कड़ी में द्वारका में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है। दरअसल 4 मार्च को हुई हत्या के बाद से पश्चिमी दिल्ली के पड़ोसी उत्तम नगर में तनाव बना हुआ है। इसलिए पुलिस ने 100 से अधिक चौकियां स्थापित की हैं। संवेदनशील इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखने के लिए छतों और प्रमुख चौराहों पर कर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशानुसार बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तम नगर पूर्व मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने विस्तृत तैनाती योजना बनाई है और किसी भी स्थिति में तुरंत एक्शन के लिए तैयार हैं।

होली के दौरान उत्तम नगर में हुई थी हत्या

पुलिस के मुताबिक हत्या की घटना वाली जगह हत्सल गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों की संयुक्त तैनाती भी कई जगहों पर की गई है।

Next Story