
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हाईकोर्ट ने 'द केरल...
हाईकोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी रोक हटाई, रिलीज का रास्ता साफ!

नई दिल्ली। केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी 15 दिनों की अंतरिम रोक को हटा दिया है। डिवीजन बेंच ने सिंगल जज बेंच के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें फिल्म की रिलीज को 15 दिनों के लिए टाल दिया गया था।
हस्तक्षेप की वजह
बेंच ने निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को दिए गए प्रमाणन (UA 16+) और निर्माताओं के पक्ष को ध्यान में रखा।
पिछला विवाद
इससे पहले, सिंगल जज बेंच ने यह कहते हुए रोक लगाई थी कि फिल्म का कंटेंट सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ सकता है और सेंसर बोर्ड ने इसे प्रमाणित करते समय पर्याप्त सावधानी नहीं बरती।
जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने दिया है आदेश
यह आदेश केरल हाईकोर्ट के जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने जारी किया है। अब ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं।




