Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हनी सिंह-बादशाह को विवादित गाने 'वॉल्यूम 1' पर हाईकोर्ट की फटकार, कहा- बेहद अश्लील, तुरंत हटाओ...

Anjali Tyagi
2 April 2026 4:41 PM IST
हनी सिंह-बादशाह को विवादित गाने वॉल्यूम 1 पर हाईकोर्ट की फटकार, कहा- बेहद अश्लील, तुरंत हटाओ...
x

नई दिल्ली। गायक यो यो हनी सिंह और बादशाह को विवादित गाने 'वॉल्यूम 1' (Volume 1) को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। अदालत ने इस गाने के बोलों को बेहद अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

क्या बोला कोर्ट

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के जज ने मामले की सुनवाई के दौरान इस गाने की कॉन्टेंट पर गहरी नाराजगी और चिंता जताई। जज ने हनी सिंह और बादशाह को फटकार लगाते हुए कहा कि इस गाने के बोल बेहद अश्लील, अभद्र और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले हैं। जज ने कड़े शब्दों में कहा कि इस गाने ने अदालत की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। कोर्ट का कहना है कि कोई भी सभ्य समाज ऐसे कंटेंट को इंटरनेट पर मौजूद रहने की अनुमति नहीं दे सकता जो महिलाओं के प्रति इतना अपमानजनक और भद्दा हो।

विवाद के बाद हनी सिंह-बादशाह दोनों ने गाने को गाने से इनकार किया

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी दर्ज किया कि गायक हनी सिंह और बादशाह दोनों ने इस गाने को गाने से इनकार किया है, लेकिन एक कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने के बोल प्रस्तुत किए गए थे। मामले को लेकर अदालत ने गंभीर चिंता जताई है और इस तरह के कॉन्टेंट पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘माफिया मुंडीर’ हनी सिंह, रफ्तार और बादशाह जैसे कलाकारों का एक ग्रुप था, जो रैप की दुनिया में बेहद पॉपुलर हुआ, लेकिन आपसी मतभेदों की वजह से टूट गया। हनी सिंह ने अब जनवरी 2026 में ‘माफिया मुंडीर 2.0’ (इंटरनेशनल सीजन 1) के साथ कमबैक का ऐलान किया था।






Next Story