Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गृह विभाग का आदेश! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से इस्तीफे के बाद भी मिलेगी Z+ सिक्योरिटी

Anjali Tyagi
2 April 2026 10:30 AM IST
गृह विभाग का आदेश! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से इस्तीफे के बाद भी मिलेगी Z+ सिक्योरिटी
x

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद से इस्तीफा देने के बाद भी Z प्लस (Z+) कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी। बता दें कि इस बात की पुष्टि खुद बिहार सरकार के गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर की है। इस आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है।

सुरक्षा का स्तर

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद नीतीश कुमार को Z+ श्रेणी का सुरक्षा घेरा दिया जाएगा। वर्तमान में मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें एसएसजी (SSG) की सुरक्षा प्राप्त है, जो पद छोड़ने के बाद भी उनके पास रहेगी। अधिसूचना के अनुसार, अब उनके सुरक्षा घेरे में सीआरपीएफ (CRPF) के कमांडो तैनात रहेंगे।

जेड प्लस श्रेणी में क्या होता है?

जेड प्लस श्रेणी सबसे उच्चतर सुरक्षा श्रेणी होती है, जिसमें करीब 36 जवान होते हैं। इनमें पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 से अधिक कमांडो शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री पद से दे सकते है इस्तीफा

नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च 2026 को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं और 13 अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Next Story