Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किन्हें प्रेमी से मिलेगा गिफ्ट

Shilpi Narayan
12 Oct 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किन्हें प्रेमी से मिलेगा गिफ्ट
x

मेष राशि-आज आपके अंदर दिखावे की भावना बढ़ सकती है। न चाहते हुए भी कुछ काम आपको लोक लज्जा के कारण करने पड़ सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आलस और देर से निर्णय लेने के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार की महिलाओं से सहयोग तो मिलेगा, लेकिन उनकी डांट-फटकार भी सुननी पड़ सकती है।

वृषभ राशि-आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा, लेकिन कार्यों में सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है। सहकर्मियों से सहयोग लेना पड़ेगा। अचानक बनी यात्रा योजना टल सकती है जिससे मन खिन्न रहेगा। धन प्राप्ति के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन सफलता मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभकारी सिद्ध होगा। प्रेम संबंध में सुधार आएगा।

मिथुन राशि-आज सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा और प्रयासों में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपके आत्मविश्वास को मानेंगे। परिवार की महिलाओं से सहयोग और आर्थिक लाभ की संभावना है। यात्रा और खर्च अधिक रहेंगे। प्रेमी से गिफ्ट मिलेगा।

कर्क राशि-ज्ञान और बुद्धि से धन अर्जित करेंगे। व्यापारी निवेश का जोखिम उठा सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में बच्चों की सफलता खुशी देगी। बुजुर्ग थोड़े नाराज़ हो सकते हैं, लेकिन महिलाएं वैवाहिक जीवन को संतुलित बनाने में जुटेंगी।

सिंह राशि-सुबह का समय उम्मीदों के मुताबिक रहेगा और पुराने अनुबंध से धन लाभ मिलेगा। नया अनुबंध मिलने की संभावना है, लेकिन रुकावटें भी आएंगी। दोपहर बाद उलझनें बढ़ सकती हैं। लालच में आकर गलत तरीके अपनाने से बचें। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, महिलाओं की सलाह उपयोगी साबित होगी।

कन्या राशि-सुबह उदासीनता रहेगी और कार्यों में मन नहीं लगेगा। घर-परिवार में भी शांति नहीं रहेगी। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी और रुके कार्यों में प्रगति होगी। लाभदायक सौदे मिलेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे भविष्य में फायदा होगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

तुला राशि-दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सुबह शुभ समाचार मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में किसी की सलाह काम आएगी। दोपहर बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी जिससे गंभीर कार्य प्रभावित होंगे। शाम तक अचानक धन लाभ की संभावना है।

वृश्चिक राशि-आज कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यवहारिकता से काम निकल जाएगा। स्वभाव में कठोरता से लोग नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय-व्यय बराबर रहेगा। महिलाओं से आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि-सुबह कार्यों में सुव्यवस्था और लाभ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। दोपहर बाद स्थिति बदल सकती है और हानि की संभावना रहेगी। कोई अनुबंध रद्द हो सकता है। महिलाओं को कार्य में सावधानी बरतनी होगी।

मकर राशि-दिन की शुरुआत कार्यक्षेत्र में निराशा और स्वास्थ्य में कमजोरी के साथ होगी। परिवार में बहस हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी और मेहनत का फल मिलने लगेगा। शाम का समय व्यापारियों के लिए लाभकारी रहेगा। विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जरूरी काम दोपहर से पहले करें। इसके बाद माहौल थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। महिलाओं या भाई-बहनों से कलह संभव है। सार्वजनिक क्षेत्र में विवादित बातें कहने से बचें।

मीन राशि-सुबह कार्य में सफलता और धन लाभ होगा। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में शांति रहेगी। दोपहर बाद विपरीत स्थिति बन सकती है और अचानक हानि की संभावना रहेगी। यात्रा और बिजली उपकरणों से सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है।

Next Story