Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किन्हें मित्र से मिलेगा सहयोग

Shilpi Narayan
7 Oct 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किन्हें मित्र से मिलेगा सहयोग
x

मेष राशि- आज आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं। जीवन को सहज और सामान्य बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकती है। आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं।

वृषभ राशि- किस्मत का साथ मिलेगा और कारोबार में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो बिजनेस में लाभ दिलाएगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि- आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। निवेश करते समय अनुभवी और मौलिक सोच वाले लोगों की राय मानें। घरेलू मामलों को तुरंत सुलझाएं, लापरवाही भारी पड़ सकती है। साझेदारी में सफलता संभव है, लेकिन सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

कर्क राशि- आज आपको सच्चा प्यार मिलने के योग हैं, परिवार की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बाहरी अवसर मिल सकते हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी। पैसों को लेकर सावधान रहें। चोट लगने की भी आशंका है।

सिंह राशि- आप मेहनत के जरिए परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। बिजनेस में नई शुरुआत कर सकते हैं। जरूरी कामों में सफलता मिलेगी। मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र वालों के लिए दिन शुभ है।

कन्या राशि- आज आप खाली समय का आनंद ले पाएंगे। बोलते समय और पैसों से जुड़ी लेन-देन में सावधानी रखें। मां की तबीयत परेशान कर सकती है। ऑफिस में माहौल कठिन रह सकता है। अफवाहों पर भरोसा न करें।

तुला राशि- आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिना सोचे-समझे वादा न करें। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि- दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी से सलाह लेना लाभकारी होगा। पैसों के मामलों में सतर्क रहें। ऑफिस में सहकर्मी से बहस हो सकती है। माता-पिता के चरण स्पर्श करके घर से निकलें।

धनु राशि- अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। रिश्तेदार और मित्र आपका सहयोग करेंगे। विवादित मुद्दों से बचें। नए विचार लाभ देंगे। नकारात्मक सोच से नुकसान हो सकता है।

मकर राशि- सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरी के क्षेत्र में संघर्ष संभव है। अचानक धन खर्च बढ़ सकता है। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों को पहचान मिलेगी।

कुम्भ राशि- दिन आपके पक्ष में रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में निवेश लाभकारी रहेगा। किसी कन्या को वस्त्र दान करने से शुभ अवसर मिलेंगे। अनावश्यक झगड़ों से दूर रहें। लव लाइफ अच्छी होगी।

मीन राशि-कानूनी मामलों से तनाव हो सकता है। निवेश करने से पहले गंभीरता से सोचें। सहकर्मी आपकी कार्यशैली से नाखुश रह सकते हैं। नए विचारों से लाभ होगा।

Next Story