Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके लव लाइफ में हो सकता है तनाव

Shilpi Narayan
14 Oct 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके लव लाइफ में हो सकता है तनाव
x

मेष राशि-मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। यदि अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों, अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में अधिक समय दें, लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखें।

वृषभ राशि-आज का दिन सफलताओं से भरा रहेगा। बहुत ज्यादा भाग-दौड़ से बचें, ध्यान व योग करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद की संभावना है, वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में मधुरता देगा। जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि-आज का दिन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, पर भावनात्मक आवेग से बचें। मन को स्थिर करने के लिए ध्यान करें।

कर्क राशि-मित्रों संग कहीं घूमने जा सकते हैं। जॉब में मेहनत के बावजूद सफलता न मिलना निराश कर सकता है। रियल एस्टेट या शेयर में निवेश भविष्य में लाभ देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है, लेकिन विश्वास बनाए रखें।

सिंह राशि-आप भाग्यशाली हैं। किसी भी कार्य में सफलता स्वतः मिलती है। कन्या या तुला राशि के मित्र का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी, लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। ऊर्जा का सही उपयोग करें।

कन्या राशि-आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक व सामाजिक दायित्व निभाएंगे। आपकी आकर्षक वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। आकस्मिक धन लाभ संभव है। छात्रों को सफलता मिलेगी। जॉब में अधिकारियों का सहयोग रहेगा।

तुला राशि-व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट लाभ देंगे। जॉब में तनाव छोड़ें। आज घूमने का दिन है। लव लाइफ सुंदर रहेगी। खानपान में लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि-मित्रों संग पिकनिक का आयोजन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जॉब की चिंताओं का समाधान होगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

धनु राशि-धन का अनावश्यक व्यय रोके। वित्तीय असंतुलन परेशान कर सकता है। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन प्रॉब्लम आ सकती है।

मकर राशि-घर में धार्मिक माहौल रहेगा। आप ऊर्जावान हैं और सकारात्मक सोच से जीवन को सही दिशा देंगे। जो कार्य मन मना करे, उसे न करें।

कुंभ राशि-व्यवसाय में कार्यभार बढ़ेगा। जॉब के कुछ कार्य घर से पूरे होंगे। मानसिक तनाव रह सकता है। लव लाइफ में संतुलन रहेगा।

मीन राशि-व्यवसाय अब सही दिशा में जाएगा। लव लाइफ में हल्का तनाव रहेगा। जॉब में टीम का सहयोग मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी।

Next Story