
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Horoscope: मेष से मीन...
Horoscope: मेष से मीन तक जानें आज किसकी आय में होगी वृद्धि

मेष राशि
आज आपके विनम्र स्वभाव की तारीफ की जाएगी। आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
आज आप भावनात्मक रूप से भी कमजोर महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपको नींद से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भरपूर समय मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपको कार्यस्थल पर कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन भर आपका मूड अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत है।
सिंह राशि
आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पारिवारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी से कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर आज हर कोई आपकी बात ईमानदारी से सुनेगा।
कन्या राशि
आज काम का तनाव आपके दिमाग पर हावी हो सकता है। परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं बचेगा। आपको आर्थिक रूप से सफलता मिल सकती है।
तुला राशि
आज आपको अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि
शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि
आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने किसी काम के पूरा होने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह समय रहते पूरा हो पाएगा।
कुंभ राशि
आज वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको शासक सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।