Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसे खास मित्र से होगी मुलाकात

Varta24 Desk
6 May 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसे खास मित्र से होगी मुलाकात
x

मेष राशि के लोगों के लिए आज दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपके पास सफल होने का मौका है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशि आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। विरोधियों से सावधान रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि आज आप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी खास मित्र के आने से अच्छा समय बिताएंगे। इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है। कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशि आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या राशि आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। न्यायिक कार्यों में हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आज न लें। परिवार में वाद-विवाद होगा।

तुला राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लंबी यात्रा का योग है। आज आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। निवेश के लिए यह समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि आज आप किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप बड़े काम शुरू कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें।

धनु राशि आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति के आने से आपका दिन बन जाएगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन काफी अच्छा है।

मकर राशि आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। परिवार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी।

कुंभ राशि आज दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा।

मीन राशि आज आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों से सलाह लेना लाभकारी साबित होगा। कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है।

Next Story