
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Horoscope : मेष से मीन...
Horoscope : मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किन्हें मिलेगा प्रेम का प्रस्ताव

मेष राशि आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक मनमुटाव का माहौल जीवन- साथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि-भोज में शामिल होंगे।
वृषभ राशि परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरीपेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा।
मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आप प्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। छात्रों और महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज आप बुद्धिमानी से कार्य करें।
सिंह राशि आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है। विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है। बड़े बुजुर्गो के परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाए, बात बनेगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर काले तिल का दान करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या राशि दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। हंसी- मजाक का वातावरण बना रहेगा। खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं। आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आज आपके लिए प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है।
तुला राशि आज आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे। किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें। आपके जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा।
धनु राशि आज आपको अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे।
मकर राशि आज आपके यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है।
कुंभ राशि आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। ऑफिस का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगा, जिससे आप आपने घर वालो के साथ समय व्यतीत करेंगे। बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें।
मीन राशि आज आपका झुकाव संगीत के प्रति रहेगा। आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से कर रहे थे। आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी का आगमन होगा। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। छोटी सी पार्टी भी होगी। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे।