Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसे मिलेगा जीवनसाथी से सरप्राइज

Varta24 Desk
12 May 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसे मिलेगा जीवनसाथी से सरप्राइज
x

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग है। आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी।

वृषभ राशि आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आपका कोई छुपा टैलेंट लोगों को पता चलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीतने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यापार में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

मिथुन राशि आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करेंगे। नई कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको सेहतमंद और ऊर्जावान रखेंगी। प्रेमी के लिए का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखेंगे। जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा। आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमे आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा।

सिंह राशि वालों के लिए आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे काम करने के तरीको में सुधार होगा। हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैंह मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।

कन्या राशि आपका दिन आज बेहतरीन रहेगा। करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे। काफी दिनों बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनके प्रति लागाव बढ़ेगा।

तुला राशि आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करेंगे। इससे उन पर काम करने में मदद मिलेगी। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखेंगे, आपको फायदा मिलेगा। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने में कुछ समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरे से न करें। नौकरी और बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज परिवार के लोग साथ में समय बीताएंगे। प्रेमी के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।

धनु राशि आज आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। बीती हुई पुरानी बातों को खुद पर हावी न होने दे। ध्यान और मेडिटेशन से आप मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे।

मकर राशि आपका दिन बढ़िया रहेगा। बिजनेस में आसपास के लोगों से चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए और मेहनत की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे। स्वभाव में लचीलापन लाएं। आपकी जिद से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। छात्र अपनी तैयारी जमकर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे।

कुंभ राशि आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें।वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बीतेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को कम न होने दें। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे।

मीन राशि आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीको में बदलाव करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा मे अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।

Next Story