Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसे जीवनसाथी से मिलेगा सहयोग

Varta24 Desk
7 May 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसे जीवनसाथी से मिलेगा सहयोग
x

मेष राशि आज आपके शत्रु और विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपके अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहेंगे जिससे आपका सामाजिक प्रभाव बढेगा।

वृषभ राशि आज दिन वृषभ राशि के लिए मंगलकारी रहेगा। आज आपके परिवार में आप अपने परिजनों के साथ खुशी के माहौल में समय बिताएंगे। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित व्यक्ति से अचानक हो सकती है।

मिथुन राशि आज का दिन मिथुन राशि वालों पर लक्ष्मी नारायण की कृपा रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। जीवनसाथी से आपको लाभ और और सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। अगर आप बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो आज आपको प्रयास में सफलता मिलेगी। विरोधी भी आज आपके शांत रहेंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको आज अपने प्रयास और परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। राजनीति में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र के आपके काम आज बनेंगे।

कन्या राशि आज का दिन आप परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे। आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

तुला राशि आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर पाएंगे, विरोधियों को मात देने में आप सफल रहेंगे। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि आज आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। दिन में किसी प्रियजन से मुलाकात होने से आपको प्रसन्नता महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की खुशी के लिए उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आपको अपने आस-पड़ोस में किसी से भी बहस करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु राशि आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इस मामले में सितारे अनुकूल नहीं है, नुकसान हो सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो कल उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

मकर राशि आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मनचाहा परिणाम देगा, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढेगा।

कुंभ राशि अगर आज आप अपनी संपत्ति खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी कानूनी पहलुओं को जांच लें नहीं तो डील फंस सकती है या बाद में परेशानी हो सकती है। आपको अपने बेवजह के खर्चों पर भी कंट्रोल करना होगा। वैसे आय की स्थिति बनी रहेगी।

मीन राशि आपका मन आज धर्म अध्यात्म में लगेगा। संतान पक्ष की जिम्मेदारियों को भी आज आप पूरा करने के लिए व्यस्त होगे। वैवाहिक जीवन आपका आनंदित रहेगा।

Next Story