
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Horoscope: मेष से मीन...
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें पार्टनर का मिलेगा साथ

मेष राशि कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। व्यापार में मिला-जुला परिणाम मिलेगा। निवेश करने से पहले जानकार से सलाह जरूर लें। आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।
वृषभ राशि करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में नए लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी भी तरह की परीक्षा का परिणाम आपके हक में रह सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
मिथुन राशि कार्य में अधिकता से थकान हो सकती है। बड़ा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है। आर्थिक योजना बनाएं, व्यर्थ खर्च से बचें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, ध्यान दें। पारिवारिक कलह खत्म होगा। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा।
कर्क राशि नए अवसर मिल सकते हैं, निर्णय सोच-समझकर लें। नए साझेदार से मुलाकात संभव। निवेश सोच-समझकर करें। पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। पार्टनर से मतभेद खत्म हो सकते हैं।
सिंह राशि पुराने मित्र से मुलाकात करियर में मददगार हो सकती है। सहयोगियों से टकराव से नुकसान संभव। खर्चे बढ़ सकते हैं, सोच-समझकर खर्च करें। मनचाही सफलता के लिए मेहनत जरूरी। पारिवारिक मतभेद से दूरी बनाएं।
कन्या राशि काम में खुशी मिलेगी, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। रुचिकर विषयों में ध्यान लगेगा। घर में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा।
तुला राशि लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है। लाभ के अच्छे संकेत हैं। बचत पर ध्यान दें। मेहनत करनी पड़ेगी, परिणाम सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक विवाद उभर सकते हैं।
वृश्चिक राशि कार्य के प्रति गंभीर रहें। साझेदारी से दूरी रखें। उधार से बचें। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी।
धनु राशि प्रशंसा और पहचान मिल सकती है। नई शुरुआत का समय। निवेश से लाभ मिल सकता है। पढ़ाई में अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशि काम में मन लगेगा। नया ऑर्डर मिल सकता है। सोच-समझकर खर्च करें। मनचाहा ध्यान नहीं लगेगा, प्रयास बढ़ाएं। रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि समय पर कार्य पूरे करना चुनौती हो सकता है। नए साझेदार की तलाश करें। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। कोर्स बदलने का विचार आएगा। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।
मीन राशि सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। नया अवसर हाथ आएगा। बचत योजनाओं की ओर ध्यान दें। मेहनत का फल मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है। पार्टनर का साथ मिलेगा।