Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके प्रेमी के जीवन में आएगी परेशानी

Shilpi Narayan
26 May 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके प्रेमी के जीवन में आएगी परेशानी
x

मेष राशि आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई गति वापस आएगी और आपको फायदा होगा। स्वयं पर अजीब सा अहंकार आपको आ सकता है, इससे बचना ही बेहतर होगा। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे।

वृषभ राशि आज का दिन ठीक रहेगा। स्वयं के व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनस में लाभ के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में कल का दिन आपको मजबूती देगा।

मिथुन राशि आज हर मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, थोड़ा ध्यान दें। सुख-सुविधाओं की तरफ भागना आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम अच्छी होने से आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातक जीवनसाथी की सेहत बिगड़ने से परेशान महसूस करेंगे।

सिंह राशि आज का दिन मध्यम रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जरूरत हो तो ही खर्च करें। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी वाला हो सकता है।

कन्या राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और उनके भविष्य के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी चतुर बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अपना दिन अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए।

तुला राशि आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत करेंगे। घरेलू खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें निभाने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे।

वृश्चिक राशि आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा, ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा से बचें। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे।

धनु राशि आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी गले में दर्द या गला खराब होने से परेशान हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा।

मकर राशि आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी नए काम को करने का विचार बनाएंगे और उसकी रूपरेखा तैयार करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन भी खरीदने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन बेहतर होगा।

कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने का विचार बनाएंगे और परिजनों से कहीं घूमने की बात करेंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा, इसलिए सावधान रहें। परिवार में लोगों के अच्छे व्यवहार से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, इसलिए परिवार के साथ भी कुछ समय बिताएं। प्रेम जीवन के लिए प्रयास करने से प्रियतम का दिल जीतने में सफलता मिलेगी।

मीन राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पुरानी योजनाएं समाप्त होंगी और उनसे अच्छा लाभ होगा। कई जगहों से पैसा आपके पास वापस आ सकता है। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह आज वापस आ सकता है।

Next Story