Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किनके किस्मत के सितारे होंगे बुलंद

Shilpi Narayan
10 Jun 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किनके किस्मत के सितारे होंगे बुलंद
x

मेष राशि आज आप दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। खुशनुमा जिन्दगी के लिए अपना जिद्दी और अड़ियल रवैये को दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ समय की बर्बादी ही होती है।आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं।

वृषभ राशि आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे।

मिथुन राशि किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, सफलता अवश्य मिलेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन युवकों को सलाह है कि किसी से न उलझे नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती हैं। नौकरी-व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है।

सिंह राशि आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जाएगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें।

कन्या राशि भावनाओं का ज्वार तेजी पर होगा। आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा। अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। खर्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीजें ही खरीदें।

तुला राशि आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। एकतरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है।

वृश्चिक राशि आज आपको पिता ओर से लाभ होगा। विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। मनोबल भी दृढ़ रहेगा इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।

धनु राशि जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। रिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। पा

मकर राशि आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि आज का दिन आराम से बीतेगा। कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। काम के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं।

मीन राशि आज के बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्खी की ओर ले जाएगा।

Next Story