Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किनके दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास

Shilpi Narayan
2 Sept 2025 6:00 AM IST
Horoscope:  मेष  से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किनके दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास
x

मेष राशि-परोपकार में मन लगेगा, लेकिन खुद का काम प्रभावित हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें, रुकावटें आ सकती हैं। पुराना लेनदेन समय पर न चुकाने पर परेशानी होगी। ध्यान बंट सकता है, फोकस बनाए रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृषभ राशि-सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। ग्रोसरी व सामान्य व्यापार में अच्छा लाभ होगा।रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। कठिन विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी।

मिथुन राशि-ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। मोबाइल एक्सेसरीज का व्यापार लाभ देगा। नए स्रोतों से आय बढ़ेगी। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। लवमेट रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात करेंगे।

कर्क राशि-मीडिया व क्रिएटिव क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नया निवेश सोच-समझकर करें। अचानक धनलाभ संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता को प्रसन्न करने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि-ऑफिस के टारगेट समय पर पूरे होंगे। रेस्टोरेंट से जुड़े कारोबारियों को सलाह से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विद्यार्थी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।

कन्या राशि-प्रेस और शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत लोगों को फायदा होगा। साइबर कैफ़े से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी तेज करें। लवमेट आपके लिए सरप्राइज प्लान करेंगे।

तुला राशि-कार्यक्षेत्र में प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कॉस्मेटिक कारोबार में प्रोडक्ट की अच्छी बिक्री होगी। लोन संबंधी समस्या खत्म होगी। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि-नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। ट्रांसपोर्ट कारोबार में लाभ होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य रिश्ते में तनाव कम होगा।

धनु राशि-ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत बढ़ाएं। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि-वकीलों को केस में जीत मिलेगी। क्रॉकरी कारोबार में मुनाफा होगा। विरोधियों से सतर्क रहें। पढ़ाई को तेज करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ राशि-शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। ड्राईफ्रूट कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विद्यार्थियों को किसी विषय में कठिनाई हो सकती है। जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी।

मीन राशि-ऑनलाइन कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिलेगा। नए सौदे फायदेमंद साबित होंगे। आय में वृद्धि होगी, खर्च पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए करियर चुनाव का समय है। दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द बढ़ेगा।

Next Story