Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किन्हें वाणी पर संयम रखने की है जरूरत

Shilpi Narayan
26 Aug 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किन्हें वाणी पर संयम रखने की है जरूरत
x

मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है, संयम रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, निवेश सोच-समझकर करें। धन हानि से बचने के लिए सोच-समझकर खर्च करें। एकाग्रता की कमी रह सकती है, ध्यान केंद्रित करें। पारिवारिक विवाद से मन अशांत रहेगा, धैर्य रखें।

वृषभ राशि करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ मिलेगा। विद्यार्थी नई दिशा में सोच सकते हैं। परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि दिन सकारात्मक रहेगा, मनचाहा कार्य मिलेगा। लाभ के योग हैं, नई पार्टनरशिप शुरू हो सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कठिन विषयों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है, मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि यात्रा के योग हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। अध्ययन में रुचि घट सकती है। मन अशांत रहेगा, विवाद से बचें।

सिंह राशि नौकरी के प्रयास सफल होंगे, नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

कन्या राशि सामान्य रहेगा, जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। बड़ा निवेश न करें, सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। एकाग्रता में गिरावट रहेगी, संयम रखें। विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं, धैर्य रखें। बनता काम बिगड़ सकता है, सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। ध्यान भटक सकता है, आत्मसंयम रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि कार्यक्षेत्र में बदलाव न करें, स्थिरता बनाए रखें। व्यापार में घाटा संभव है, सावधान रहें। आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। प्रयासों के बावजूद मन कम लगेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी।

धनु राशि षड्यंत्र से सावधान रहें, कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा। नुकसान संभव है, सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक हानि हो सकती है, बजट बनाकर चलें। विदेश शिक्षा के योग बन सकते हैं। संपत्ति विवाद का सामना हो सकता है।

मकर राशि बदलाव के योग हैं, लेकिन आज निर्णय न लें। बड़े जोखिम से बचें। धन हानि के योग हैं। पढ़ाई से मन भटक सकता है। विरोध की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि दिन सकारात्मक रहेगा, रुके कार्य पूरे होंगे। बड़ी सफलता मिल सकती है, नई साझेदारी संभव है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नई जानकारी प्राप्त होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा। मांगलिक कार्य के योग हैं।

मीन राशि कार्यक्षेत्र में हानि की संभावना है, सतर्क रहें। बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। मानसिक तनाव के कारण पढ़ाई में रुकावटें आएंगी। मित्र से विवाद हो सकता है।

Next Story