Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अलीगढ़ में भीषण दुर्घटना: कैंटर और कार की भिड़ंत में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

Aryan
23 Sept 2025 9:49 AM IST
अलीगढ़ में भीषण दुर्घटना: कैंटर और कार की भिड़ंत में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत
x
मृतकों की शिनाख्त करके पोस्टमार्टम के लिए शवों को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है।

अलीगढ़। अलीगढ़ में कैंटर और कार की भिड़ंत में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।‌ जहां उसका इलाज चल रहा है। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन जलकर राख हो गए हैं।

अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड स्थित गोपी पुल के ऊपर घटना हुई

पुल पर कैंटर और कार की भिड़ंत होने से में चार लोग जिंदा जल गए। आज तड़के कैंटर और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे कैंटर और कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार तीन लोग तथा कैंटर चालक की जिन्दा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बोली पुलिस

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि थाना अकराबाद अंतर्गत भिड़ंत के चलते दोनों गाड़ियों में आग लगने व कुछ लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। घायलों को गाड़ी से निकालकर एम्बुलेंस से जेएनएमसी ट्रामा सेन्टर रवाना किया गया। दुर्घटना में चार लोगों के मृत्यु होने की संभावना है। मृतकों की शिनाख्त करके पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हेतु शवों को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है।

Next Story