Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- विकासनगर में भीषण...
मुख्य समाचार
विकासनगर में भीषण हादसा, 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल
Aryan
3 Feb 2026 11:57 AM IST

x
जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं हैं।
देहरादून। देहरादून जनपद के कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीनाक रोड के पास विकासनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना के मुताबिक, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। यह हादसा आज यानी मंगलवार को हुआ है। वहीं विकासनगर हादसे पर सीएम धामी ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ये हादसा दुखद है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैंने डीएम को निर्देश दिया है, जरुरत पड़ने पर यात्रियों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन
जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
Next Story




