Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'हाउस अरेस्ट' एक्टर एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला

Varta24 Desk
5 May 2025 4:37 PM IST
हाउस अरेस्ट एक्टर एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला
x
एक्ट्रेस का आरोप एजाज खान ने पहले प्रपोज किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया था।

नई दिल्ली। एक्टर एजाज खान पिछले दिनों अपने शो हाउस अरेस्ट को लेकर चर्चा में आ गए है। उस शो को लेकर काफी विवाद भी हो गया। फिलहाल शो को लेकर विवाद थमा भी नहीं है इस बीच एजाज खान को लेकर एक और मामला सामने आया है। जिससे एक्टर की मुश्किलें बढ़ गई है।

दुष्कर्म का मामला किया दर्ज

बता दें कि हाउस अरेस्ट मामले में FIR दर्ज होने के बाद अब एजाज खान के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकरी के अनुसार एक एक्ट्रेस की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

पीड़ित एक्ट्रेस के अनुसार एजाज खान ने अपने हाउस अरेस्ट शो में उन्हें होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था। जब शूट चल रहा था तभी एजाज खान ने पीड़ित को पहले प्रपोज किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया था। वहीं एक्ट्रेस का आरोप है कि उनके घर जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

एजाज खान का फोन स्विच ऑफ

दरअसल, एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64, 64(2 M), 69, 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एजाज खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद से एजाज खान पुलिस के संपर्क में नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मुंबई की चारकोप पुलिस ने एजाज खान को संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन वो पुलिस के सम्पर्क में नहीं हैं। एजाज खान का फोन स्विच ऑफ है। एजाज खान के घर पुलिस गई थी लेकिन एजाज खान अपने घर पर नहीं है। फिलहाल पुलिस तलाश कर रही हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन

बता दें कि एजाज खान कुछ समय से शो हाउस अरेस्ट को लेकर विवादों में हैं। उनका हाल ही में Ullu App पर रियलिटी शो हाउस अरेस्ट आया था। एजाज खान इस शो के होस्ट थे। शो में कुछ अश्लील सीन भी दिखाए गए थे। इसके बाद से एजाज खान विवादों में हैं।एजाज खान की जमकर आलोचना हुई थी। वहीं शो को बैन करने की मांग उठी। अब शो बंद हो गया है। एप से शो के सारे एपिसोड हटा लिए गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू एप को असभ्य और अश्लील सामग्री दिखाने के लिए समन भेजा।

Next Story