
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- PNG गैस कनेक्शन के लिए...
PNG गैस कनेक्शन के लिए कितना होगा खर्चा! जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

नई दिल्ली। भारत में इस लोगों को गैस संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, सरकार की तरफ से लगातार इन बातों को अफवाह का रूप दिया गया है। बीते दिन सरकार ने PNG गैस पाइपलाइन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। इसके तहत जिन इलाकों में PNG गैस पाइपलाइन उपलब्ध है, तो वहां रहने वाले सभी परिवारों को अपने घरों में PNG गैस पाइपलाइन लगवाना अनिवार्य होगा। भारत में नया PNG कनेक्शन लगवाना अब काफी आसान हो गया है।
कितना होगा कनेक्शन का खर्च
बता दें कि एक नए घरेलू PNG कनेक्शन के लिए आपको आमतौर पर ₹5,000 से ₹10,000 के बीच खर्च करना पड़ सकता है। उदाहरण के तौर पर: IGL और MGL।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट।
- बिजली का बिल, पानी का बिल या राशन कार्ड।
- घर के कागजात, हाउस टैक्स की रसीद या रेंट एग्रीमेंट।
- आवेदन फॉर्म के साथ लगाने के लिए।
महत्वपूर्ण नियम
सरकारी नियमों के अनुसार, PNG कनेक्शन मिलने के बाद आपको अपना एलपीजी (LPG) सिलेंडर सरेंडर करना होगा या उसे नॉन-सब्सिडाइज्ड कैटेगरी में बदलना होगा। सिक्योरिटी डिपॉजिट में आमतौर पर 15 मीटर तक की पाइपलाइन शामिल होती है। इससे अधिक पाइप लगने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। जिन इलाकों में पहले से पाइपलाइन बिछी है, वहां आवेदन के बाद 7 से 15 दिनों




