
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Horoscope: मेष से मीन...
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किसे शुभ समाचार मिलने से मन रहेगा खुश

मेष राशि वालों के घर में धार्मिक माहौल रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में शामिल होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता कल आपको कुछ परेशान कर सकती है। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
वृषभ राशि के जातकों के आज संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का वातावरण भी शांत रहेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कागजी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कागजी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें।मिथुन राशि परिवार के कुछ सदस्यों की वजह से व्यस्तता और अनावश्यक चिंता रहेगी। आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन फिर भी किसी को पैसा देने से जुड़े फैसले बदल सकते हैं।
कर्क राशि कानूनी मामलों में सफलता के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। स्वजनों के सहयोग से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संतान की उन्नति से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है और आप उसमें सहयोग भी करेंगे।रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा और बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कन्या राशि महादेव की कृपा से आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और अधूरे कार्य एक एक करके पूरे होते जाएंगे। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और सेहत भी एकदम अच्छी बनी रहेगी।
तुला राशि वालों के लिए आज स्वजनों से सुखद मुलाकात होगी और प्रभावशाली लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी, जिससे निकट भविष्य में आपको फायदा होगा। राजनीति से जुड़े जातकों का प्रभाव क्षेत्र विकसित होगा और एक नया ढांचा बनेगा। आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन कामकाज में सुधार लाने में विशेष योगदान रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आर्थिक कारणों से कल अधूरी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तों में कल कड़वाहट आ सकती है, लेकिन जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए नए संबंध स्थापित होंगे। आप पारिवारिक समस्याओं को अपने दम पर खत्म करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको स्थायी सफलता मिल सकती है।
मकर राशि के जातकों के परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान कम से कम होगा लेकिन फिर भी सम्मान मिलेगा। अगर काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह मिल सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ वाले क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है।
कुंभ राशि विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा से जुड़ी आर्थिक समस्या कल समाप्त होगी। योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से बिजनस में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मीन राशि वालों के लिए आज व्यापारिक मामलों में आ रही रुकावट दूर होंगी और अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। घरेलू स्तर पर कुछ धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा।