Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें पार्टनर के साथ समय बिताने का मिलेगा मौका

Shilpi Narayan
11 July 2025 6:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें पार्टनर के साथ समय बिताने का मिलेगा मौका
x

मेष राशि कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। व्यापार में मिला-जुला परिणाम मिलेगा। निवेश करने से पहले जानकार से सलाह जरूर लें। आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।

वृषभ राशि करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में नए लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। परीक्षा का परिणाम आज आपके हक में रह सकता है। परिवार में संतान पक्ष की ओर से खुशियां मिलेंगी।

मिथुन राशि कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता रहेगी, मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। रुकी हुई डील में फायदा मिल सकता है। आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बचत की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत भरा साबित रहेगा।

वैवाहिक जीवन में पार्टनर प्यार दिखा सकती है।

कर्क राशि करियर में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। किसी के साथ संबंध बनाते समय लापरवाही न दिखाएं। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य चीजों में मन भाग सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि कार्य में भागदौड़ रहेगी, परिणाम अच्छे मिलेंगे। व्यापार में लाभ संभव है, नई डील हो सकती है। अच्छा लाभ मिल सकता है, खर्च सोच-समझकर करें। परिवार से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि कार्यक्षेत्र पर काम से संबंधित नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार के मामले में थोड़े चालाक बनें। किसी दोस्त को पैसों की जरूरत पड़ सकती है। बेहतर परिणाम की आशा में रहने से अच्छा है, अधिक मेहनत करें। प्रेम के लिहाज से पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि कार्यक्षेत्र पर किसी से बहस हो सकती है। व्यापार में आज के दिन अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। धन की बचत करें, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशि कार्यक्षेत्र पर अपने काम को गंभीरता से करने की जरूरत है। साझेदारी में किसी भी तरह का व्यापार करने से बचें। किसी से न उधार लें और न ही किसी को उधार दें। यह समय आपके पक्ष में परिणाम रहने वाला है। संतान पक्ष की चिंता सता सकती है।

धनु राशि कार्यक्षेत्र पर आपके काम को सम्मानित किया जा सकता है। बिजनेस में नई शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। किसी भी तरह की स्कीम से पैसा कमा सकते हैं। कुछ सवालों के जवाब ढूंढने में दिक्कत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बीतने वाला है।

मकर राशि कार्य में मन लगा रहेगा। अपनी योजना किसी से साझा न करें। व्यापार में बढ़िया ऑर्डर मिल सकता है। धन खर्च करने से पहले निवेश पर सोचें। पढ़ाई में मन नहीं लग सकता, गंभीरता से लें। परिवार में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि काम की अधिकता के कारण समय रहते निपटान करेंगे। व्यापार में किसी साझेदार की तलाश कर सकते हैं। घर में शॉपिंग के कारण खर्च ज्यादा होगा। पढ़ाई के लिए किसी अलग कोर्स का चयन कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।

मीन राशि कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी की सहायता कर सकते हैं। किसी भी मौके को हाथ से जाने न दें। धन की बचत को लेकर जानकार से बचत योजनाओं के बारे में पूछें।परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए मेहनत करें। घर में तनाव भरा माहौल हो सकता है।

Next Story