Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रेम में पति बना दीवार, पत्नी ने 12 साल बड़े आशिक के लिए कराया पति का कत्ल, जानें पूरा मामला

Aryan
16 March 2026 12:24 PM IST
प्रेम में पति बना दीवार, पत्नी ने 12 साल बड़े आशिक के लिए कराया पति का कत्ल, जानें पूरा मामला
x
पुलिस ने कमलेश हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा-कारतूस, तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी के किशनी इलाके से सटे गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल कमलेश की पत्नी ने उसके अवैध संबंध में रोड़ा बनने की वजह से ही उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। जानकारी के मुताबिक, कमलेश यादव कासगंज स्थित डेयरी पर काम करता था। दूसरी ओर कमलेश जब घर पर मौजूद नहीं होता था, तो उसकी पत्नी से मिलने 28 वर्षीय व्यक्ति सिथलेश घर पर आता था।

सुनीति उम्र में प्रेमी से 12 साल बड़ी थी

कमलेश की पत्नी 40 वर्षीय सुनीति उम्र में सिथलेश से 12 साल बड़ी थी। लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम संबंध कायम हो गए थे।

यह सिलसिला लगातार चार साल से चल रहा था। लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी कमलेश कुछ भी नहीं कर पा रहा था। दरअसल इसके पीछे का कारण सिथलेश और कमलेश का एक साथ बैठकर शराब पीना था।

कमलेश ने पत्नी पर की थी सख्ती

जानकारी के मुताबिक, सिथलेश की कमाई अच्छी थी और कमलेश को भी अपने साथ रखना चाहता था। वहीं, कमलेश ने कुछ दिनों से पत्नी पर सख्ती कर दी थी, इस वजह से वह अपने प्रेमी सिथलेश से नहीं मिल पा रही थी।

प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश

इसके बाद सुनीति ने अपने प्रेमी सिथलेश से कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो सिथलेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कमलेश की हत्या की साजिश रच डाली।

आरोपी को तीन बार मिली थी नाकामयाबी

एसपी सिटी ने जानकारी दी कि आरोपी सिथलेश कासगंज की डेयरी पर गया था। उसने हत्या करने के इरादे से कमलेश को बुलाया था। लेकिन जब कमलेश अपने साथ एक डेयरी कर्मी को लेकर आया था। इस वजह से आरोपी कामयाब नहीं हो पाया। वहीं, कमलेश छुट्टी लेकर घर आ रहा था, तभी आरोपी और उसके साथियों ने घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे कार में बिठाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को खेत में फेंका

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमलेश की हत्या करने के बाद सभी आरोपी सतर्कता बरतते थे। वो लोग आपस में बात करने के लिए व्हाट्सएप कॉल का प्रयोग करते थे। हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया, उस वक्त सभी के मोबाइल बंद थे।

पुलिस ने पत्नी और प्रेमी सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कमलेश हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा-कारतूस, तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।


Next Story