Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मैं PM मोदी का अभिनंदन करता हूं क्योंकि...', सुनेत्रा पवार को लेकर संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना! जानें क्या कहा...

Aryan
1 Feb 2026 6:36 PM IST
मैं PM मोदी का अभिनंदन करता हूं क्योंकि..., सुनेत्रा पवार को लेकर संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना! जानें क्या कहा...
x
संजय राउत ने कहा सुनेत्रा जी अनुभवहीन हैं लेकिन धीरे-धीरे वो अपनी क्षमता बढ़ाएंगीं और अनुभव भी आ जाएगा


नई दिल्ली। एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है। बीते कल यानी शनिवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी बीच अब शिवसेना यूबीटी के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं क्योंकि उन्होंने सुनेत्रा पवार को बधाई दी।

संजय राउत ने कसा तंज

संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार से कहा है आप बहुत अच्छा काम कर सकती हो, आप महाराष्ट्र को बहुत आगे लेकर जाएंगी। ऐसा मैं इसलिए कहा रहा हूं क्योंकि पीएम मोदी अब तक परिवारवाद के खिलाफ बोलते थे, लेकिन अब परिवारवाद के आरोप-प्रत्यारोप से उन्हें मुक्ति मिल गई है।

सुनेत्रा पवार को धीरे-धीरे आएगा अनुभव

संजय राउत ने आगे कहा कि अजित पवार बड़े नेता थे। उनकी खुद की पार्टी थी। उनकी पार्टी के एमएलए हैं और बीजेपी के साथ सत्ता में शामिल है। ऐसे में यह उनकी पार्टी का निर्णय है। किसको डिप्टी सीएम या किसको मंत्री बनाना है। सुनेत्रा जी अनुभवहीन हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो अपनी क्षमता बढ़ाएंगीं और अनुभव भी आ जाएगा।

Next Story