Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मैं जीना नहीं चाहती वाट्सएप पर लगाया स्टेटस, स्पाइस जेट एयरवेज की महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Aryan
24 March 2026 4:20 PM IST
मैं जीना नहीं चाहती वाट्सएप पर लगाया स्टेटस, स्पाइस जेट एयरवेज की महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
x
एम्स पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

गोरखपुर। गोरखपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल स्पाइस जेट एयरवेज की लेडी कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं मरने से पहले उसने वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर इसकी जानकारी दे दी थी। मकान मालिक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर स्टेटस देखकर उसके कमरे में गए। लेकिन वो जब वहां पहुंचे तो उन्होंने कमरे बंद देखा, फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की जानकारी परिजनों को भी दी गई, परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर अपने घर बलिया चले गए।

कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर गई पुलिस

जानकारी के मुताबिक, एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज मुहल्ले में बलिया जनपद के थाना अभाव, मलिकपुर गांव निवासी शिवांगी वर्मा बीते एक साल से रेंट पर रहती थी। वह स्पाइस जेट एयरवेज में सिक्योरिटी एक्सयूटिव के पद पर तैनात थी। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने शिवांगी का वाट्सएप स्टेटस देखा तो सकते में आ गया, उसने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती है, सुसाइड करने जा रही है। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जबाब नहीं मिला। इस आशंका में उन्होंने एम्स पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो युवती बिस्तर पर पड़ी मिली थी। एम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

शव लेकर परिजन घर हुए रवाना

एम्स पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शिवांगी चार बहन दो भाई थी। एम्स थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। वाट्सएप पर स्टेटस लगाने के संबंध में जांच चल रही है। युवती का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए हैं।


Next Story