
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मैंने भेदभाव महसूस...
मैंने भेदभाव महसूस किया... भोजपुरी एक्ट्रेस होने की वजह से इस अभिनेत्री को झेलना पड़ा भेदभाव, खुद बताई सच्चाई

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा ने अपनी मेहनत से ये नाम कमाया है। हालांकि मोनालिसा ने टीवी इंडस्ट्री के द्वारा उनके साथ हुए भेदभाव के बारे में बताया। दरअसल रियलिटी शो 'द 50' से बाहर होने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया कि था कि उन्हें शो के दौरान Bhojpuri Industry के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ा।
मोनालिसा ने बताया, मैं भोजपुरी इंडस्ट्री से हूं। मैंने वहां 200 फिल्में की हैं और मैं रीजनल जोन से आती हूं। लेकिन पिछले सात सालों से मैं टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हूं।
शो के दौरान उन्हें लगातार साइडलाइन किया जा रहा था। उन्होंने महसूस किया कि अन्य प्रतियोगियों के पहले से बने हुए मजबूत गठबंधनों के कारण उन्हें वह प्राथमिकता नहीं मिली जिसकी वे हकदार थीं।
मोनालिसा के अनुसार, शो में 15-16 लोगों के बड़े समूह पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे, जिससे उनके और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत के लिए खेल में अपनी जगह बनाना मुश्किल हो गया।
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें एक अलग जोन में रखा गया था और क्षेत्रीय पहचान के आधार पर उनके साथ अलग व्यवहार किया गया, जिसे उन्होंने अनुचित बताया।
मोनालिसा ने साफ किया कि वह सभी के साथ मिलजुलकर खेलने की सोच के साथ गई थीं, लेकिन घर के अंदर चल रही राजनीति और भेदभाव ने उनके सफर को छोटा कर दिया।




