
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मेरे कंधे पर मेरा...
मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा लगा है...स्पेस से शुभांशु शुक्ला का पहला मैसेज आया सामने, जानें क्या बोलीं मां

नई दिल्ली। भारत के शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के लिए कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भर ली है। इसमें भारत के बड़ी बात ये है कि इस मिशन का संचालन भारत के शुभांशु शुक्ला ही कर रहे हैं। वहीं शुक्ला ने अंतरिक्ष में पहुंचते ही देश के लिए पहला मैसेज भेजा है। शुभांशु ने कहा कि मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा लगा है। मेरे साथ पूरा देश है।
शुभांशु ने स्पेस पहुंचने के बाद देश के नाम पहला मैसेज भेजा
बता दें कि उन्होंने स्पेस मिशन पर जाने से पहले सभी को शुक्रिया कहा था। दरअसल, अमेरिका के फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू हुए मिशन में क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल हो रहा है। सभी अंतरिक्ष यात्री एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार हैं। शुभांशु ने स्पेस पहुंचने के बाद देश के नाम पहला मैसेज भेजा।
यह एक अद्भुत सफर है
वहीं भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! हम 41 साल बाद वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। यह एक अद्भुत सफर है। हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि मेरे कंधों पर मेरा तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। यह मेरी यात्रा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की शुरुआत नहीं है। ये भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सफर का हिस्सा बनें। आपका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए। आइए हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें। जय हिंद! जय भारत!
शुभांशु की वजह से आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा
बता दें कि क्सिओम-4 मिशन पर निकले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के परिवार में खुशी का माहौल है। शुभांशु के पूरे परिवार ने खुशी जाहिर की है। मां ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है। परिजनों का कहना है कि शुभांशु वजह से आज हमारा सीना गर्व से चोड़ा है।