
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बरेली बवाल: 50 लोगों...
बरेली बवाल: 50 लोगों की गिरफ्तारी, 6 पर एफआईआर दर्ज, सभी दोषियों पर NSA के तहत होगी जांच

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 'आई लव मुहम्मद' को लेकर बवाल हो गया। दरअसल नमाज के बाद बड़ी संख्या में भीड़ सड़क पर उतर गई और फिर 'आई लव मुहम्मद के पोस्टर लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद को लेकर सड़क पर उतरे थे और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में 50 लोगों की गिरफ्तारी और 6 अतिरिक्त लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
भीड़ ने बैरिकेड तोड़े
बता दें कि इस प्रदर्शन में खुद मौलाना तौकीर रजा तो शामिल नहीं हुए। उग्र होती भीड़ को पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं हुई। भीड़ ने बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया। जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि माहौल शांतिपूर्ण है, अब हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
क्या बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'आई लव मुहम्मद' विरोध प्रदर्शन और कल हुई पत्थरबाजी को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी पक्ष से नहीं होनी चाहिए। रजवी ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम से सच्चा प्रेम वही है जिसमें किसी को चोट न पहुंचे।
50 उपद्रवी हुए गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक बरेली में हुई हिंसा में 50 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि इन्होंने हिंसा को बढ़ावा दिया है।
मौलाना तौकीर रजा पर होगी कार्यवाही
बताया जा रहा है कि बच्चों का इस्तेमाल कर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश करने के चलते मौलाना तौकीर रजा पर NSA के तहत कार्यवाही की जाएगी।