
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मध्य प्रदेश में आइएएस...
मध्य प्रदेश में आइएएस अधिकारियों के किए गए तबादले, जानें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार ने आइएएस अधिकारियों का फेरबदल किया है। इस दौरान संजीव कुमार झा को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल झा सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर हैं। वहीं चुनाव आयोग से सुखवीर सिंह की सेवाएं वापस लेकर लोक निर्माण विभाग प्रमुख सचिव बनाया है।
सरकार बड़े स्तर पर परिवर्तन करने की तैयारी में थी
मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि सरकार बड़े स्तर पर परिवर्तन करने की तैयारी में थी लेकिन फिलहाल संक्षिप्त सूची ही सामने आई है। वहीं सचिव सामान्य प्रशासन अनिल सुचारी को सागर संभाग का आयुक्त बनाया है जबकि तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव रघुराज एम आर सचिव श्रम होंगे।
सुखवीर सिंह को लोक निर्माण विभाग का मिला दायित्व
दरअसल, सुखवीर सिंह के लोक निर्माण विभाग का दायित्व संभालने पर अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और रघुराज एम आर के श्रम विभाग के सचिव पद का कार्यभार संभालने पर प्रमुख सचिव खनिज उमाकांत उमराव इस अतिरिक्त दायित्व से मुक्त हो जाएंगे। वहीं राज्य मानव अधिकार आयोग के सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजस्व मंडल के सदस्य और प्रमुख सचिव राजस्व विवेक कुमार पोरवाल को तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।