Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IAS Transfer: दिल्ली में भाजपा का बड़ा फैसला, आईएएस अफसरों का तबादला, जारी की नाम की सूची

Aryan
16 May 2025 2:47 PM IST
IAS Transfer: दिल्ली में भाजपा का बड़ा फैसला, आईएएस अफसरों का तबादला, जारी की नाम की सूची
x
भाजपा के सत्ता संभालने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला जारी किया है। दरअसल भाजपा के सत्ता में आने के बाद पहली बार 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जोकि अब तक सरकारों में एक बड़ा फेरबदल है। गृह मंत्रालय ने तबादला सूची जारी की है जिसमें कई अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है जबकि कुछ को बाहर भेजा गया है।

26 आईएएस अफसरों का तबादला

दिल्ली में आज अधिकारियों के लिए यह दिन हलचल भरा रहा। सरकार द्वारा बड़े स्तर पर 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इसकी बड़ी बात यह है कि भाजपा के सत्ता संभालने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी है। और इसकी अधिकारिक जानकारी भी साझा कर दी है।

कई अधिकारी बुलाए गए दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी लिस्ट में इस बात का पता चलता है कि एक और कई अधिकारी दिल्ली बुलाए गए हैं। वहीं कई अधिकारी दिल्ली से बाहर भेजे गए हैं।

दिल्ली में किसका हुआ तबादला

बता दें कि आशीष चंद्र वर्मा, अनील कुमार सिंह, सुधीर कुमार, चंचल यादव, सचिन शिंदे, विनोद पी कावले, कृष्ण मोहन उप्पू, नवीन एसएल, श्रेया सिंघल, महिमा मदान, अनंथ द्विवेदी, बी शंकर जयसवाल, केशवराम चौरसिया, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक मलिक, देवेश कुमार माहला, सुरेंद्र चौधरी, अपूर्वा गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, ऋषि कुमार, निथ्या राधाकृष्णन, केएम प्रियंका आदि का नाम शामिल है।

Next Story