Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IDF ने किया बड़ा दावा! ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी पर किया हमला

Anjali Tyagi
17 March 2026 2:17 PM IST
IDF ने किया बड़ा दावा! ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी पर किया हमला
x

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध पिछले 17 दिनों से लगातार जारी है। ऐसे में इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी को निशाना बनाकर एक बड़ा हवाई हमला किया गया है। बता दें कि लारिजानी वर्तमान में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

ईरान के टॉप अधिकारी पर इजरायली हमला

जानकारी के मुताबिक IDF की तरफ से बड़ा दावा हुआ है। कहा गया है कि बीती रात ईरान में किए गए एक हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी को निशाना बनाया गया है। हालांकि यह सामने नहीं आ पाा है कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी इस हमले में मारे गए या घायल हुए है।

अली खामेनेई के बाद अली लारीजानी ईरान के सबसे ताकतवर शख्स

पिछले दिनों अली खामेनेई और ईरान के बाकी बड़े नेतृत्व के मारे जाने के बाद अली लारीजानी को ही सबसे ताकतवर शख्स माना जा रहा था, जो इस युद्ध में ईरान की अगुवाई कर रहा है।

Next Story