
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यदि जल्द ही समझौता...
यदि जल्द ही समझौता नहीं हुआ, तो तबाह कर देंगे खर्ग द्वीप... राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी!

नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज यानी सोमवार को कहा कि अमेरिका ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने की डील को लेकर बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह कहा कि इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी भी दी है।
होर्मुजलडमरूमध्य नहीं खुला तो खर्ग द्वीप को करेंगे तबाह
ट्रंप ने कहा कि लेकिन यदि किसी भी वजह जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है, जिसकी संभावना अधिक है और अगर होर्मुजलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक छुआ नहीं है।
यह असंख्य सैनिकों का बदला होगा
उन्होंने लिखा, यह उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पिछले शासन के 47 वर्षों के आतंक के दौरान बेरहमी से मार डाला था। इस मामले पर ध्यान देने के धन्यवाद।




