Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीजफायर के दौरान यदि अमेरिका या इजरायल ने कोई गलती की तो हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं... मोजतबा खामेनेई ने दी चेतावनी!

Aryan
8 April 2026 12:21 PM IST
सीजफायर के दौरान यदि अमेरिका या इजरायल ने कोई गलती की तो हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं... मोजतबा खामेनेई ने दी चेतावनी!
x
सीजफायर की दिशा में अमेरिका ने 15-सूत्रीय प्रस्ताव दिया था, जिसके जवाब में ईरान ने 10-सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया।

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज मतलब बुधवार को सीजफायर की घोषणा करते हुए इसे दोनों पक्षों का युद्धविराम बताया। इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य इकाइयों को तुरंत फायरिंग रोकने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, खामेनेई ने कहा कि यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करते हुए फायरिंग बंद करनी चाहिए।

ईरान ने दी चेतावनी

दरअसल युद्धविराम के बावजूद ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि यह कदम युद्ध खत्म होने का संकेत नहीं है और यदि अमेरिका या इजरायल की ओर से कोई भी छोटी सी गलती होती है तो उसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। बयान में कहा गया कि हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं और दुश्मन की किसी भी गलती का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव

सीजफायर की दिशा में अमेरिका ने 15-सूत्रीय प्रस्ताव दिया था, जिसके जवाब में ईरान ने 10-सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया। ईरान ने साफ किया है कि इन शर्तों पर सहमति बनने के बाद ही वह युद्ध के अंत को स्वीकार करेगा।


Next Story