
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पुतिन का जहाज अगर...
पुतिन का जहाज अगर पाकिस्तान आया तो जाते वक्त टायर निकाल लेंगे...पाक की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर पाकिस्तान में सुगबुगहाट शुरू हो गई है। पाकिस्तान में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कि इस दौरे में पुतिन ने भारत को देंगे और कौन-कौन सी बड़ी डील होने वाली है। इसके साथ ही पाकिस्तानियों का यह भी सवाल है कि पुतिन कभी उनके राष्ट्र क्यों नहीं जाते हैं।
पुतिन पाकिस्तान के ऊपर से होकर गुजर जाते हैं
दरअसल पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपने शो में कहा कि पुतिन पाकिस्तान क्यों नहीं आते हैं, वैसे उन्हें यहां आना चाहिए। पुतिन कई बार पाकिस्तान के ऊपर से होकर गुजर जाते हैं, लेकिन कोई ताल्लुक ही नहीं रखते हैं। हमने इनको नीचे से सीटियां भी मारी हैं, पर वो आते नहीं हैं। वहां मोदी साहब के साथ ये हंसते हैं।
हमें क्या काम है, हम किस लिए बुलाएंगे उनको
इस पर पलटवार में पाकिस्तानी जर्नलिस्ट आरजू काजमी कहा कि हमें क्या काम है, हम किस लिए बुलाएंगे उनको। आपको क्या लगता है कि वह यहां आएंगे तो हम उनसे क्या कहेंगे। फाइटर जेट दे दें, कोई और चीज जो रूस बनाता है तेल दे दें, उधार पर दे दें या किस्तों पर दे दें। भारत वह जाएंगे तो कैश पर बात होगी। वह यहां आएंगे तो हम सारी वो चीजें लेंगे जो जो भारत लेगा, दिखाने के लिए, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि हम उधार पर लेंगे या हम कहेंगे कि वैसे ही दे दो क्योंकि हम तो बड़े अच्छे लोग हैं। या हो सकता है कि किस्तों पर ले लें तो इसलिए वह मूड में नहीं हैं हमें किस्तों पर चीजें देने के लिए इसलिए वह भारत चले गए कि सामान दो कैश लो और कहानी खत्म।
आरजू काजमी ने कहा
आरजू काजमी ने कहा कि जिस दिन पाकिस्तान अपनी इकोनॉमी ठीक कर लेगा और इस काबिल हो जाएगा कि कोई हमारे यहां आए। वह हमें कोई चीज देता है तो हम उसे कैश पेमेंट पर ले सकते हैं तो लोग हमारे यहां भी आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो कोई भी यहां आता है तो हम उन्हें बाढ़ दिखाते हैं, या कभी कोविड दिखाते हैं, कहते हैं कि हमारी हालत खराब हैं, तो अपनी जेब कटवाने कोई क्यों आएगा।
पुतिन अपने बराबर के लोगों से मिलते हैं
आरजू काजमी ने कहा कि पुतिन अपने बराबर के लोगों से मिलते हैं। भारत का उन्हें पता है कि अमेरिका मना करेगा फिर भी वह हमसे तेल लेगा और पेमेंट देगा। हमारा क्या है हमलोग तो जब उनका जहाज आएगा तो उसके भी जाते वक्त टायर निकाल लेंगे।




