Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्यार में होती तो बिल्कुल घरेलू लड़की बन जाती... जानें श्रुति हासन ने क्यों कहा ऐसा

Shilpi Narayan
21 March 2026 7:30 PM IST
प्यार में होती तो बिल्कुल घरेलू लड़की बन जाती... जानें श्रुति हासन ने क्यों कहा ऐसा
x

मुंबई। श्रुति हासन का नाम अब तक कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया लेकिन किसी भी रिश्ते को मंजिल नहीं मिली। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर कई बातें साझा की हैं। क्यों उनके प्यार की गाड़ी चल नहीं रही है।


श्रुति ने कहा कि मेरी लव लाइफ लॉन्ग डिटेंस होती है। कभी गाने की, कभी फिल्मों की शूटिंग होती है। जब कभी ब्रेक मिलता है तो सामने वाले शख्स को अपनी जिंदगी जीनी होती है। देखिए, हमारी इंडस्ट्री में लगभग सबका यही हाल है।


श्रुति को तेलुगु अच्छे से बोलने नहीं आती है तो वह इंटरव्यू में कहती हैं कि किसी तेलुगु लड़के को डेट कर लेती हूं, उसके साथ बात करूंगी तो लैंग्वेज सीख जाऊंगी।


श्रुति हासन ने आगे इंटरव्यू में बताया कि वह जब वह प्यार में होती हैं तो बिल्कुल घरेलू लड़की बन जाती हैं। वह कहती हैं, मैं अपने पार्टनर को पहले खाना खिलाती हूं, उस पर बहुत प्यार लुटाती हूं। अगर उसे बुखार आता है तो उसकी केयर करती हूं।



लेकिन यह सब उस शख्स के लिए करती हूं, तो मेरी इन फीलिंग्स को इंपॉर्टेंस देता है।’ यह सब बातें बताने के बाद भी श्रुति ने यह नहीं बताया कि वह किसे डेट कर रही हैं।


श्रुति हासन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में नजर आई थीं। इस साल वह फिल्म ‘ट्रेन’ और ‘सालार 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Next Story