Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यदि गैस के भंडारों में आग ही लग जाएगी तो... LPG संकट के बीच देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान! कहा- गैस की रोटी बीमारियों को निमंत्रण देती है

Aryan
25 March 2026 11:42 AM IST
यदि गैस के भंडारों में आग ही लग जाएगी तो... LPG संकट के बीच देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान! कहा- गैस की रोटी बीमारियों को निमंत्रण देती है
x
कथावाचक देवकी नंदन ने कहा कि हे भगवान लीला करियो बंसी वाले। आज हम जो गाय मइया को घर से निकाल देते हैं फिर गाय से कहेंगे गोबर कर कंडे बनाएंगे

मथुरा। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच देश में गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने LPG को लेकर गहराते संकट के बीच मिट्टी के चूल्हे पर बने खाने के फायदे के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि यदि यह युद्ध जारी रहा तो हम सतयुग में आ जाएंगे।

चूल्हे पर खाना बनाने के फायदे

दरअसल एलपीजी को लेकर देवकी नंदन ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने भक्तों को चूल्हे की रोटी के फायदे गिना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी हो रही है। हमें तो ऐसा लग रहा है कि दो-तीन साल यदि ऐसे ही चलता रहा तो हम लोग फिर से सतयुग में आ जाएंगे तब चूल्हे पर ही रोटी बनेगी।

गैस की रोटी से होती है बीमारियां

उन्होंने कहा कि माताएं इस बात मान लीजिए कि चूल्हे की रोटी से जीवन अधिक अच्छा होता था, धुआं होता था केवल यही ही समस्या थी। लेकिन गैस की रोटी से कितनी बीमारियां होती हैं, डॉक्टरों के पास जाकर चेक करा लें। आज आपके घर के पुरुषों में पहले जैसा दम नहीं रहा है, जैसे गैस की रोटी फूल जाती है वैसे ही लोग फूलते जा रहे हैं।

चूल्हे की रोटी बिना दुर्गुण के होते हैं

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि यह सच है, जो चूल्हे की रोटी होती है उसमें कोई दुर्गुण नहीं होता लेकिन गैस की रोटी में दुर्गुण आ ही जाएगा। हमें लगता है कि प्रकृति अपना खेल खेल रही है। जब गैस के भंडारों में आग ही लग जाएगी तो कहां से लाएंगे गैस? फिर सरसों की लकड़ियों के भी रेट बढ़ जाएंगे, कंडों के दाम भी बढ़ जाएंगे।

गाय मइया को घर से निकाल देते हैं

कथावाचक देवकी नंदन ने आगे कहा कि हे भगवान लीला करियो बंसी वाले, सब धीरे-धीरे हो सकता है। आज हम जो गाय मइया को घर से निकाल देते हैं फिर गाय से कहेंगे गोबर कर- गोबर कर कंडे बनाएंगे। अब क्यों? क्योंकि गैस नहीं है इसलिए कंडा आने दो।

गौरतलब है कि देवकी नंदन ठाकुर का ये बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में गैस की कमी का खतरा मंडरा रहा है।

Next Story