
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत-पाक महामुकाबला...
भारत-पाक महामुकाबला बारिश में धुला तो पाकिस्तान को होगा बड़ा फायदा... ये 3 टीमें हो जाएंगी T20 वर्ल्ड कप से बाहर

नई दिल्ली। कल भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बारिश की भेंट चढ़ने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा, जिससे वे 5-5 अंकों के साथ सुपर 8 की दौड़ में अन्य टीमों से काफी आगे निकल जाएंगी। इस स्थिति में ग्रुप ए की अन्य तीन टीमें- अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएंगी।
बारिश होने पर बदल जाएंगे अंक तालिका के समीकरण
ग्रुप ए में वर्तमान में भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने 2-2 शुरुआती मैच जीतकर 4-4 अंक हासिल कर लिए हैं।
ये 3 टीमें क्यों हो जाएंगी बाहर?
यदि भारत-पाक मैच धुल जाता है, तो दोनों के 5-5 अंक हो जाएंगे।
नामीबिया: यह टीम अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है। यदि वे अपने अगले दोनों मैच जीत भी लें, तब भी वे अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुँच पाएंगे, जो भारत-पाकिस्तान के 5 अंकों से कम है।
अमेरिका और नीदरलैंड: इन दोनों टीमों ने 3-3 मैचों में से केवल 1-1 जीत हासिल की है और इनके पास 2 अंक हैं। इनके पास केवल एक-एक मैच बचा है। अगर ये अपना आखिरी मैच जीत भी जाते हैं, तो इनके अधिकतम 4 अंक ही होंगे, जो सुपर 8 में क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।
कोई रिजर्व डे नहीं
ग्रुप स्टेज और सुपर 8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। कोलंबो में 15 फरवरी को भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की 90% संभावना जताई गई है। मैच का परिणाम निकलने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना अनिवार्य है।




