Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अगर यहां निष्पक्ष चुनाव हुआ तो आप लोग NDA को फेंक देंगे...प्रियंका गांधी ने NDA सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Shilpi Narayan
6 Nov 2025 2:29 PM IST
अगर यहां निष्पक्ष चुनाव हुआ तो आप लोग NDA को फेंक देंगे...प्रियंका गांधी ने NDA सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
x

पूर्वी चंपारण। बिहार चुनाव को लेकर गहमा-गहमी जारी है। एक तरफ जहां आज पहले चरण का मतदान जारी है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे चरण के मतदान के लिए दिग्गजों का ताबड़तोड़ रैली जारी है। आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वी चंपारण पहुंची। जहां उन्होंने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष वोटिंग को लेकर संदेह भी जताया है।

बिहार में 65 लाख वोट डिलीट हो गए

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, कहते हैं कि विपक्षी नेता पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार में लोगों का अपमान कर रहे हैं। हम आपके अधिकार, आपके सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं। कल राहुल गांधी ने दिखाया कि हरियाणा चुनाव में वोटों में धांधली हुई। 25 लाख फर्जी वोट... आज उनका अहंकार इतना है कि वे आपके वोट का अपमान करते हैं। बिहार में 65 लाख वोट डिलीट हो गए हैं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि अगर यहां निष्पक्ष चुनाव हुआ तो आप लोग इसे फेंक देंगे। सरकार बनाएं और नई सरकार बनाएं।

प्रशासन आपको बंद कर देगा

वहीं प्रियंका ने इस दौरान आगे कहा कि जब मैं 10-12 साल की थी, मैंने देखा कि अमेठी में एक महिला मेरे पिता को डांट रही थी। उसने कहा कि तुम राजीव भैया तो हो हमारे, प्रधानमंत्री होंगे लेकिन आपने बोला था हमारे यहां नाल (टैप) लगाओगे पर लगाएंगे अभी तक, हम दोबारा वोट नहीं देंगे आपको, वह देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन एक गांव की महिला थीं। उसे डांटा, वह डरी नहीं। आजकल हर किसी को डरना पड़ता है। अगर आप अपना अधिकार मांगेंगे तो आपको पता होगा कि पुलिस आपको पीटेगी और प्रशासन आपको बंद कर देगा।

Next Story