Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हम चाहें तो ईरान को 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं... US- इजरायल और ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयान!

Shilpi Narayan
19 March 2026 10:48 PM IST
हम चाहें तो ईरान को 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं... US- इजरायल और ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयान!
x

नई दिल्ली। US- इजरायल और ईरान के बीच लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहें तो इसे 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूं। अगर मैं भेज भी रहा होता, तो मैं आपको बिल्कुल नहीं बताता।

केवल डोनाल्ड ट्रम्प ही विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं

उन्होंने कहा कि ईरान दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। इस बात पर हर देश मुझसे सहमत है। इस दौरान ट्रंप ने टोकियो की तारीफ की और कहा कि जापान नाटो के विपरीत वास्तव में अपनी भूमिका बढ़ा रहा है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा है कि केवल डोनाल्ड ट्रम्प ही विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का कहना है कि ईरान की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने वाला है।

कोई हम पर गोली भी नहीं चला रहा है

ट्रंप ने कहा कि हम जब चाहें, तब इस द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं। मैं इसे वहां स्थित छोटा सा द्वीप कहता हूं। यह पूरी तरह से असुरक्षित है। हमने पाइपों को छोड़कर सब कुछ नष्ट कर दिया है। हमने पाइप इसलिए छोड़ दिए, क्योंकि उन्हें दोबारा बनाने में सालों लग जाते। इस दौरान ट्रंप ने कहा उनकी (ईरान की) नौसेना खत्म हो गई है। उनकी वायु सेना खत्म हो गई है। उनके विमानरोधी उपकरण खत्म हो गए हैं। हम जहां चाहें वहां उड़ सकते हैं। कोई हम पर गोली भी नहीं चला रहा है।

Next Story