Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अगर आप भी अपने दोस्त या रिश्तेदार को प्लेटफॉर्म तक बाय करने जाते हैं तो पढ़ लें ये खबर नहीं तो होगी परेशानी

Shilpi Narayan
24 Feb 2026 10:14 PM IST
अगर आप भी अपने दोस्त या रिश्तेदार को प्लेटफॉर्म तक बाय करने जाते हैं तो पढ़ लें ये खबर नहीं तो होगी परेशानी
x

नई दिल्ली। होली के मौके पर हजारों लोग अपने घर जाते हैं। जिस वजह दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ जमा हो जाती है। लोगों में ट्रेन पकड़ने वालों से ज्यादा भीड़ उन्हें छोड़ने और लेने वालों की दिखती है। रेलवे ने होली की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे

बता दें कि नई दिल्ली समेत 5 बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री फिलहाल बंद कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि 26 फरवरी से 3 मार्च तक दिल्ली के पांच सबसे व्यस्त स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे।

आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

होली के मौके पर यूपी, बिहार और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ-साथ उन्हें छोड़ने आए लोगों की संख्या भी बहुत ज्यादा हो जाती है। कई बार हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। रेलवे का मानना है कि प्लेटफॉर्म टिकट बंद करने से गैर-जरूरी भीड़ कम होगी और जिन लोगों को सच में सफर करना है, उन्हें राहत मिलेगी।

इन यात्रियों के लिए छूट

हालांकि, रेलवे ने कुछ खास मामलों में राहत दी है। अगर आप किसी बुजुर्ग, दिव्यांगजन, अनपढ़ यात्री या अकेली महिला यात्री की मदद के लिए स्टेशन आ रहे हैं, तो आपको अंदर जाने की अनुमति मिल सकती है। इसके लिए स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को अपनी स्थिति बतानी होगी। यानी पूरी तरह नो-एंट्री नहीं है, लेकिन सख्ती जरूर रहेगी।

दिल्ली के ये स्टेशन शामिल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

पुरानी दिल्ली (दिल्ली जंक्शन)

हजरत निजामुद्दीन

आनंद विहार टर्मिनल

दिल्ली सराय रोहिल्ला

Next Story