Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कल बैंक जाने का है प्लान तो पहले जान लें ब्रांच खुले रहेंगे या बंद...

Aryan
26 Jan 2026 6:00 PM IST
कल बैंक जाने का है प्लान तो पहले जान लें ब्रांच खुले रहेंगे या बंद...
x
प्रस्ताव के अनुसार बैंक कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अधिक काम करने पर सहमत हैं और बदले में उन्हें सभी शनिवार को छुट्टी चाहिए।

नई दिल्ली। 26 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहा, लेकिन बहुत से लोग कल यानी 27 जनवरी को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो रूक जाएं। दरअसल छुट्टी की वजह से आज भी शाखाओं में किसी तरह का लेनदेन नहीं हो पाया। लेकिन कल यानी 27 जनवरी को बैंक बंद है।

कल कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी

27 जनवरी को बैंक बंद रहने की वजह कोई सरकारी छुट्टी से जुड़ी नहीं है। दरअसल बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इस दिन कोई अवकाश घोषित नहीं किया है। लेकिन बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल की वजह से कई जगहों पर शाखाएं बंद रहेगी। इससे आम लोगों को बैंक से जुड़े कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 जनवरी को देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है। यह संगठन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। इस कारण मंगलवार को कई शहरों और जिलों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना हैं।

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे उनकी कामकाजी व्यवस्था को लेकर मांगें हैं। यूनियनों के मुताबिक, उन्हें हफ्ते में केवल 5 दिन काम करने का मौका मिलना चाहिए और शनिवार व रविवार दोनों दिन छुट्टी मिलनी चाहिए।

प्रस्ताव के अनुसार बैंक कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अधिक काम करने पर सहमत हैं और बदले में उन्हें सभी शनिवार को छुट्टी चाहिए।

Next Story