Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अगर आपने भी रखा है रोजा तो जान लें किन गलतियो के चलते टूट जाता है, क्या है नियम

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 7:00 AM IST
अगर आपने भी रखा है रोजा तो जान लें किन गलतियो के चलते टूट जाता है, क्या है नियम
x

नई दिल्ली। रमजान में रोजा रखने का मकसद सिर्फ भूखा-प्यासा रहना नहीं, बल्कि संयम और इबादत है। अक्सर जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनसे रोजा टूट जाता है।

इन गलतियों के कारण रोजा टूट सकता है

जानबूझकर खाना या पीना: अगर आप जानबूझकर पानी की एक बूंद भी पीते हैं या कुछ खाते हैं, तो रोजा टूट जाता है। अगर आप भूलवश (गलती से याद न रहने पर) कुछ खा-पी लेते हैं, तो रोजा नहीं टूटता और आप उसे जारी रख सकते हैं।

जानबूझकर उल्टी करना: अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर उल्टी करता है, तो रोजा टूट जाता है। लेकिन अगर तबीयत खराब होने के कारण खुद-ब-खुद उल्टी हो जाए, तो रोजा बरकरार रहता है।

नशा या धूम्रपान: सिगरेट, बीड़ी, हुक्का, गुटखा या किसी भी तरह के नशे का सेवन करने से रोजा तुरंत टूट जाता है।

शारीरिक संबंध: रोजे की हालत में (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) शारीरिक संबंध बनाने से रोजा टूट जाता है और इसके लिए कजा के साथ-साथ कफ्फारा (जुर्माना) भी देना होता है।

नाक या कान में दवा डालना: रोजे के दौरान नाक या कान में ड्रॉप या दवा डालने से, अगर वह हलक तक पहुंच जाए, तो रोजा टूट सकता है।

ताकत का इंजेक्शन: बीमारी के इलाज के लिए सामान्य इंजेक्शन से रोजा नहीं टूटता, लेकिन अगर ऐसा इंजेक्शन या ड्रिप (IV Drip) ली जाए जो शरीर को ताकत या पोषण दे, तो रोजा टूट जाता है।

मासिक धर्म: महिलाओं को अगर रोजे के दौरान पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो उनका रोजा टूट जाता है। इन रोजों की कजा (बदले में रोजा रखना) बाद में अनिवार्य है।

वजू में लापरवाही: वजू करते समय कुल्ली करते वक्त अगर पानी गलती से गले के नीचे उतर जाए, तो भी रोजा टूट जाता है।

क्या करने से रोजा नहीं टूटता?

- भूल से कुछ खा-पी लेना।

- शरीर पर तेल या इत्र लगाना।

- अपनी थूक निगलना।

- नींद में एहतलाम (Nightfall) होना।

Next Story