
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यदि आपको बैंक के काम...
यदि आपको बैंक के काम निपटाने हैं तो मार्च में छुट्टियों की लिस्ट है लंबी, 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी 12 दिन रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। अब मार्च की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में यदि आप मार्च में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, वरना छुट्टी होने पर आपका काम अटक सकता है।
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट
आरबीआई की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मार्च 2026 में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों के त्योहार भी शामिल हैं।
इस दिन बैंक रहेंगे बंद
दरअसल मार्च की शुरुआत 1 मार्च मतलब रविवार से होगी, तो पूरे देश भर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 2 मार्च मतलब सोमवार को होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च यानी मंगलवार को होली के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल और पंजाब समेत करीब 15 राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, 4 मार्च यानी बुधवार को कुछ राज्यों और शहरों में होली के दूसरे दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
इन राज्यों में रहेगी छुट्टी
इसके बाद 8 मार्च यानी रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 13 मार्च यानी शुक्रवार को मिजोरम में चापचर कुट पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 मार्च को दूसरे शनिवार और 15 मार्च को रविवार होने से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
17 मार्च को जम्मू और श्रीनगर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 19 मार्च यानी गुरुवार को महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत के चलते अवकाश रहेगा। 20 मार्च यानी शुक्रवार को ईद-उल-फितर पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे। 21 मार्च (शनिवार) को रमजान ईद और सरहुल पर्व के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे।
राम नवमी में रहेगा बैंक बंद
22 मार्च मतलब रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 26 मार्च यानी गुरुवार को राम नवमी के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 27 मार्च मतलब शुक्रवार को भी कुछ राज्यों में राम नवमी के बाद दशमी के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने से देश भर में बैंक बंद रहेंगे। महीने के अंत में 31 मार्च यानी मंगलवार को श्री महावीर जयंती के अवसर पर लगभग 15 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
ग्राहकों को नहीं है घबराने की जरूरत
हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इन माध्यमों से आप पैसे का लेन-देन,फंड ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
शेयर बाजार भी 12 दिन रहेगा बंद
मार्च में बैंक छुट्टियों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार भी कुल 12 दिन बंद रहेगा। 3 मार्च को होली, 26 मार्च में श्रीराम नवमी) और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती को लेकर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते कुल 9 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।




