Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ी तो अब खैर नहीं... मामला दर्ज होने के साथ पासपोर्ट भी होगा रद्द

Aryan
13 March 2026 5:47 PM IST
ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ी तो अब खैर नहीं... मामला दर्ज होने के साथ पासपोर्ट भी होगा रद्द
x
एसएसपी ने साफ कहा है कि 99 प्रतिशत लोग शांतिप्रिय होते हैं, लेकिन मुट्ठी भर अपराधी किस्म के लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं यह कड़ा संदेश उन्हीं लोगों के लिए है जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं

मेरठ। मेरठ पुलिस प्रशासन ने आगामी ईद और अलविदा जुमे की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाह कमेटी और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस कड़ी में एसएसपी अविनाश पांडे ने निर्देश दिया है कि ईद की नमाज सार्वजनिक सड़क पर अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था में कोई इंसान व्यवधान डालने का प्रयास करता है, तो उन असमाजिक तत्वों के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएंगे साथ ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के लिए पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की गई तैनात

जानकारी के मुताबिक, शहर की 544 मस्जिदों और 140 ईदगाहों की सुरक्षा के लिए पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन कैमरों और 112 की गाड़ियों के जरिए हर जगह पुलिस की नजर बनी रहेगी। असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।

मुट्ठी भर अपराधी किस्म के लोग माहौल खराब करते हैं

एसएसपी अविनाश पांडे ने साफ कहा है कि 99 प्रतिशत लोग शांतिप्रिय होते हैं, लेकिन मुट्ठी भर अपराधी किस्म के लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं यह कड़ा संदेश उन्हीं लोगों के लिए है जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहर काजी के साथ बैठक बहुत अच्छे माहौल में हुई है। सभी को पुराने निर्देशों के बारे में स्पष्ट बता दिया गया है। पुलिस का मकसद शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना है और किसी भी परेशानी को जीरो टॉलरेंस के साथ निपटाना।

मेरठ को सेक्टर और जोन में बांटा गया

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 112 और फायर टेंडर की गाड़ियां भी मौके पर रहेंगी। सुरक्षा के हिसाब से मेरठ को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। एसएसपी ने जानकारी दी कि निगरानी के लिए 6 एक्टिव ड्रोन इस्तेमाल किए जा रहे हैं।



Next Story