
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आप अपने वाहन से चारधाम...
आप अपने वाहन से चारधाम यात्रा पर निकलना चाहते हैं तो पहले बना लें ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड, जानें क्यों है ये बहुत जरूरी

देहरादून। चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड की पवित्र भूमि तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। यात्रा आज अक्षय तृतीया पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही है। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। अभी तक 22 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। कपाट खुलने के मौके पर यमुनोत्री में करीब 7,000 और गंगोत्री में करीब 5,000 तीर्थ यात्रियों के मौजूद रहने की उम्मीद है। चारों धाम के लिए अब तक 22,11,109 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। कपाट खुलते ही चारों ओर यमुना और गंगा की जय- जयकार है।
कपाट खुलने का मुहूर्त
चारों धाम में कपाट का मुहूर्त पहले ही निर्धारित होता है। जिसके तहत सभी का मुहूर्त कुछ इस प्रकार है।
गंगोत्री- कपाट खुलने का मुहूर्त आज सुबह 10:30 बजे।
यमुनोत्री- कपाट खुलने का समय सुबह 11:55 बजे।
केदारनाथ- कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त दो मई सुबह 7:00 बजे।
बद्रीनाथ- कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त चार मई सुबह 6:00 बजे।
ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना जरूरी
बता दें कि यात्रा में आने से पहले आपको ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा में नहीं जा सकेंगे। ग्रीन कार्ड बनाने से पहले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसी भी एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाया जा सकता है।