Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यदि आपका पैसा भी सहारा में फंसा है तो ध्यान दें, जानें 10 लाख तक का क्लेम करने का पूरा प्रोसेस

Aryan
18 March 2026 8:30 PM IST
यदि आपका पैसा भी सहारा में फंसा है तो ध्यान दें, जानें 10 लाख तक का क्लेम करने का पूरा प्रोसेस
x
केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर Resubmission Portal शुरू किया गया है

नई दिल्ली। सहारा इंडिया में जिन निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है, उनके लिए खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। दरअसल जिन लोगों का पैसा पहले किसी तकनीकी कारण या अनय गलती की वजह से नहीं मिल पाया था, वो अब अपनी दी गई जानकारी में सुधारकर फिर से आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, सही तरीके से क्लेम करने के बाद तय समयसीमा में मतलब लगभग 45 दिनों में भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा इस बार रिफंड की अधिकतम सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब निवेशक 10 लाख रुपये तक की राशि वापस पाने के लिए क्लेम कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं सरकार की तैयारियों पर...

सरकार की तैयारी

केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर Resubmission Portal शुरू किया गया है। इस पोर्टल का इस्तेमाल ऐसे लोग कर सकते हैं, जिनके आवेदन में कमी होने का मैसेज दिया गया था। वैसे निवेशक अपनी गलती सुधारकर दोबारा से रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मतलब निवेशकों को एक बार फिर पैसे वापस पाने का मौका दिया जा रहा है।

10 लाख तक का कर सकते हैं क्लेम

सरकार की ओर से अब निवेशकों को पहले से ज्यादा राहत दी गई है, अब वो 10 लाख रुपये तक के अपने कुल क्लेम को फिर से जमा कर सकते हैं। पहले जहां केवल छोटे अमाउंट वाले दावों पर ही ध्यान दिया जा रहा था, अब दायरा बढ़ने से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि जो निवेशक अपनी जानकारी ठीक करके दोबारा आवेदन करेंगे, उनके क्लेम को करीब 45 कार्य दिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा।

निवेशकों के लिए खास बातें

हालांकि, रिफंड के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है। निवेशक के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता होना चाहिए। जिससे पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी की जाए। इसके अलावा निवेश से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे, इसके बाद ही क्लेम स्वीकार किया जाएगा।


Next Story